यूपी में बीजेपी नेता के सर्टिफिकेट में दावा- उन्हें लगी हैं कोविड-19 वैक्सीन की 5 डोज़
मेरठ (उत्तर प्रदेश) में एक बीजेपी नेता रामपाल सिंह (73) के सर्टिफिकेट में लिखा है कि उन्हें कोविड-19 वैक्सीन की 5 डोज़ लगी हैं और छठी लगनी है। रामपाल की शिकायत पर जांच शुरू हुई है। चीफ मेडिकल ऑफिसर अखिलेश मोहन ने कहा, "प्रथम दृष्टया यह शरारत और साज़िश का मामला है...लगता है कुछ शरारती तत्वों ने पोर्टल हैक किया...था।"
read more at ABP न्यूज़


