'पंचायत' के सचिव जी और रिंकी हुए रोमांटिक, फोटोशूट की तस्वीरें हुईं वायरल
'पंचायत' वेब सीरीज़ में सचिव जी का किरदार निभाने वाले ऐक्टर जितेंद्र और रिंकी का किरदार निभाने वालीं ऐक्ट्रेस संविका के फोटोशूट की तस्वीरें वायरल हो गई हैं। 'पंचायत' के मेकर्स ने पूरी कास्ट का नया फोटोशूट पोस्ट किया है जिसमें जितेंद्र व संविका रोमांटिक अंदाज़ में दिख रहे हैं। फोटोशूट की थीम पिकलबॉल कोर्ट की नज़र आ रही है।
read more at इंडिया टीवी


