एक बार ₹50,000 की क्रीम खरीदी थी, दोबारा नहीं खरीदूंगी: रिवर्स एजिंग को लेकर तबू
अभिनेत्री तबू से 'फिल्म कंपैनियन' में उम्र के साथ उनकी बढ़ती खूबसूरती के राज़ के बारे में पूछा गया जिस पर उन्होंने कहा कि वह कोई खास रूटीन फॉलो नहीं करती हैं। उन्होंने कहा, "मेरी मेकअप आर्टिस्ट मिताली...₹50,000 की क्रीम खरीदने कहती हैं...मैंने कहा...एक बार खरीद लिया...आगे नहीं खरीदूंगी।" तबू आखिरी बार फिल्म 'भूल भुलैया 2' में नज़र आई थीं।


