मेक्सिको में आया 7 तीव्रता का भूकंप, हिली इमारतें; सड़कों की तरफ भागे लोग
मेक्सिको में मंगलवार रात रिज़ॉर्ट सिटी ऑफ अकापुल्को के पास 7.0 तीव्रता का भूकंप आया जिससे इमारतें हिलने लगीं और लोग सड़कों की तरफ भागने लगे। मेक्सिको सिटी के कुछ हिस्सों में करीब एक मिनट तक ज़मीन हिलती रही। मेक्सिको सिटी की मेयर क्लाउडिया शाइनबम ने कहा कि राजधानी में फिलहाल गंभीर नुकसान की कोई खबर नहीं है।
read more at Reuters


