पीएम मोदी पर पाक मंत्री बिलावल भुट्टो के बयान के खिलाफ बीजेपी ने पटना में किया प्रदर्शन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के बयान के खिलाफ शनिवार को बीजेपी के नेताओं ने पटना (बिहार) में प्रदर्शन किया। बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने कहा, "बिलावल का बयान 136 करोड़ भारतीयों का अपमान है और यह पाकिस्तान की ओछी मानसिकता को प्रदर्शित करता है।" विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पाकिस्तान आतंक का गढ़ है।
read more at ABP न्यूज़


