Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

साजिद खुद को हीरो साबित करना चाहते हैं: उनके 'बिग बॉस 16' में होने पर देवोलीना भट्टाचार्जी

short by तान्या झा / on Monday, 10 October, 2022
टीवी ऐक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने रिऐलिटी शो 'बिग बॉस 16' में फिल्ममेकर साजिद खान के होने पर नाराज़गी जताई है। उन्होंने कहा, "9 महिलाओं ने साजिद खान पर आरोप लगाए थे...सभी गलत नहीं हो सकती हैं। टीवी पर...उन्हें खुद को हीरो साबित करते देखकर...मेरा दिल दुखता है।" बकौल ऐक्ट्रेस, समाज किस ओर जा रहा है यह सोचकर बुरा लगता है।
read more at Hindustan Times