टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम को ₹11 करोड़ देंगे महाराष्ट्र सीएम
'पीटीआई' के मुताबिक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने टी20 विश्व कप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम के लिए ₹11 करोड़ के इनाम की घोषणा की है। इससे पहले बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने टीम को वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई) में ₹125 करोड़ का चेक सौंपा था। गौरतलब है, जीत के जश्न में मुंबई में विक्ट्री परेड निकाली गई थी।
read more at ABP न्यूज़


