बिहार के भदसेनी गांव में 80 साल पुरानी नाट्य परंपरा आज भी कायम, चौथी पीढ़ी संभाल रही विरासत
बिहार के नवादा जिले के भदसेनी गांव में 80 साल से अधिक पुरानी नाट्य परंपरा आज भी जारी है। लालटेन की रोशनी में शुरू हुए इस रंगमंच को अब चौथी पीढ़ी आगे बढ़ा रही है। हर साल तीन रातों में तीन नाटकों का मंचन होता है। ग्रामीण ही अभिनय, संगीत, मंच सज्जा और आयोजन की जिम्मेदारी संभालते हैं।
read more at Timesnowhindi


