पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ के कारण अब तक 37 लोगों की हुई मौत
पंजाब सरकार ने बताया है कि राज्य में भारी बारिश और बाढ़ के कारण अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने भारी बारिश के मद्देनज़र पहले ही सभी स्कूल और कॉलेज 7 सितंबर तक बंद कर दिए हैं। पंजाब में भारी बारिश व बाढ़ के चलते करीब 1,655 गांव प्रभावित हुए हैं।
read more at ABP न्यूज़


