Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ताज़ा ख़बरें हिंदी में

short by शुभम श्रीवास्तव / on Friday, 20 November 2026
ऐक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु ने इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए मां बनने की खबर शेयर की है। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर को उन्होंने बेटे को जन्म दिया और उसका नाम देव निदिमोरू रखा गया है। ऐक्ट्रेस ने एक तस्वीर भी शेयर की है। गौरतलब है, समांथा ने 2025 में राज निदिमोरू से शादी की।
read more at Instagram
AQI.in के अनुसार, 20 नवंबर को दोपहर 12 बजे दुनिया के 100 सबसे प्रदूषित शहरों में 99 भारतीय शहर शामिल रहे जिनमें लुधियाना सबसे ऊपर था। सूची में शामिल अन्य शहरों में अमृतसर, श्रीनगर, सोनीपत, रेवाड़ी, नई दिल्ली, हिसार और जौनपुर शामिल हैं। लाहौर एकमात्र ऐसा शहर है जो 100 सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में भारतीय शहर नहीं है।
read more at AQI
रुपया शुक्रवार को मज़बूत होकर डॉलर के मुकाबले 93 के स्तर को पार कर गया और ऐसा अप्रैल-2026 के बाद पहली बार हुआ है। रुपया 92.9950/डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंचा जो पिछले सत्र के बंद स्तर से 0.3% अधिक है। इस महीने विदेशी निवेशकों द्वारा भारतीय शेयरों में $12 बिलियन का निवेश किए जाने से रुपया मज़बूत हुआ है।
read more at Reuters
short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 20 November 2026
19-20 नवंबर को 5 एस्टेरॉयड (2026 VA11, 2026 TB84, 2026 VD6, 2018 NE1 और 2007 WK3) पृथ्वी के पास से गुज़रने वाले हैं। 40-230 फीट बड़े ये एस्टेरॉयड बस, मकान से लेकर प्लेन जितने बड़े हैं। NASA के ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, ये पृथ्वी से लाखों किलोमीटर दूर से गुज़रेंगे और उनके पृथ्वी से टकराने का खतरा नहीं है।
read more at NASA
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा चीन में हुई बैठक में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 'दोस्त' कहे जाने पर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की प्रतिक्रिया वायरल है। इससे जुड़ा सवाल पूछे जाने पर ज़ेलेंस्की ने कंधे उचकाए और अपने साथ मौजूद यूरोपीय नेताओं संग चले गए। ये नेता बर्लिन में यूक्रेन के समर्थन में एकजुटता दिखाने के लिए जुटे थे।
read more at X
हूती विद्रोहियों की मिसाइल ने सऊदी अरब के सॉवरेन वेल्थ फंड के मुख्यालय वाली रियाद की सबसे ऊंची इमारत PIF टावर को निशाना बनाया है। किंग अब्दुल्ला फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट में स्थित इस इमारत की 7-8 मंज़िलों की खिड़कियां टूट गईं और बाहरी मेटल स्ट्रक्चर के कुछ हिस्से मुड़ गए। सऊदी सिविल डिफेंस के मुताबिक, हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।
read more at X
short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 19 November 2026
EPFO ने PF निकासी के नियम बदले हैं। अब EPFO सदस्य 2-महीने की बेरोज़गारी के बाद अपनी पूरी PF राशि निकाल सकेंगे जबकि पहले 12-महीने इंतज़ार करना पड़ता था। 55-वर्ष तक के सदस्य अब 75% की जगह 90% राशि निकाल सकेंगे। वहीं, निकासी के बाद खाते में न्यूनतम जमा राशि की सीमा 25% से घटाकर 10% कर दी गई है।
रामायण के 1500 करोड़ कमाते ही निर्देशक नितेश तिवारी भारतीय सिनेमा के पहले ऐसे डायरेक्टर बन गए हैं जिनकी दो फिल्मों ने 1500 करोड़ से अधिक कमाई की। दंगल के बाद अब रामायण ने यह उपलब्धि दिलाई। राजामौली, सुकुमार और आदित्य धर भी यह रिकॉर्ड नहीं बना सके।
read more at Tv9hindi
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने PO भर्ती परीक्षा 2026 के मेन्स का रिजल्ट 20 नवंबर को जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर रजिस्ट्रेशन या रोल नंबर और पासवर्ड व जन्मतिथि से अपना क्वॉलिफिकेशन स्टेटस देख सकते हैं। मेन्स में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इस भर्ती के तहत 7,565 पद भरे जाएंगे।
read more at Timesnowhindi
अहमदाबाद पुलिस ने फर्ज़ी आंगड़िया फर्म बनाकर ₹40 लाख की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह असली नोटों के बीच बच्चों के खेलने वाले नोट रखकर गड्डियां तैयार करता था। पुलिस ने अहमदाबाद में दो और कर्नाटक में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 'भारतीय मनोरंजन बैंक' लिखे 1,666 नोट बरामद हुए हैं।
read more at Timesnowhindi
Load More