बेटी के जन्म के बाद रणबीर कपूर में आया काफी बदलावः आलिया भट्ट
ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कहा है कि बेटी राहा के जन्म के बाद रणबीर कपूर में काफी बदलाव आया है। एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा, "मैं रणबीर को पहले से जानती हूं। (पहले और अब में) मुझे अंतर नज़र आता है। मैं लोगों के साथ उनके व्यवहार में अंतर देखती हूं। उनकी (राहा-रणबीर) बातें सुनने में बहुत मज़ेदार होती हैं।"


