मसूरी की सड़कों पर गुज़रती दिखीं 71 लैम्बॉर्गिनी गाड़ियां, वीडियो हुआ वायरल
मसूरी (उत्तराखंड) की सड़कों पर 71 लैम्बॉर्गिनी गाड़ियों का काफिला गुज़रता दिखा जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। लैम्बॉर्गिनी गिरो रैली का हिस्सा रहीं इन गाड़ियों के कारण मसूरी में यातायात भी बाधित हुआ। वायरल वीडियो में लोग इस रैली का आनंद लेते और अपने फोन में वीडियो व फोटो लेते दिख रहे हैं।
read more at Hindustan Times


