Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी सरकार ने सभी भर्तियों में आरक्षण को सख्ती से लागू करने का दिया आदेश

short by खुशी / on Wednesday, 31 December, 2025
यूपी सरकार ने सभी सरकारी भर्तियों में आरक्षण नियमों का सख्ती से पालन अनिवार्य किया है। प्रमुख सचिव (नियुक्ति व कार्मिक) एम देवराज ने प्रदेश के सभी अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिव को आदेश जारी कर राज्य के सभी भर्ती बोर्ड-आयोग से ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग, महिला व पूर्व सैनिकों के आरक्षण की अनुपालना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।