BSNL ने 'जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर' के 100 पदों पर निकाली भर्ती
बीएसएनएल ने 'जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर' के 100 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून को शुरू होगी और इसकी अंतिम तिथि 3 जुलाई तय की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://bsnl.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को आईडीए पे स्केल के तहत प्रतिमाह ₹16,400-40,500 तक वेतन मिलेगा।
read more at हिन्दुस्तान


