Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्यों थायरॉयड के चलते कोई मोटा तो कोई होने लगता है पतला?

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Monday, 4 November, 2024
थायरॉयड ग्रंथि से निकले हार्मोन शरीर के चयापचय और वज़न को नियंत्रित करते हैं। अगर थायरॉयड ग्रंथि कम सक्रिय है तो वज़न बढ़ सकता है जिसे हाइपोथायरॉयडिज़्म कहते हैं और अगर थायरॉयड ग्रंथि ज़्यादा सक्रिय है तो वज़न कम हो सकता है जिसे हाइपरथायरॉयडिज़्म कहते हैं। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में थायरॉयड का खतरा दस गुना ज़्यादा होता है।
read more at YouTube