पंत का फ्रैक्चर के साथ बल्लेबाज़ी करना 50 साल तक याद रखा जाएगा: संजय मांजरेकर
पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा है कि मैनचेस्टर टेस्ट में ऋषभ पंत का फ्रैक्चर के साथ बल्लेबाज़ी करना 2002 में अनिल कुंबले के टूटे जबड़े के साथ गेंदबाज़ी करने की तरह याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा, "ये इतिहास के वो पल होते हैं जिन्हें आप 50-साल बाद भी याद रखेंगे।" दरअसल, पंत के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हुआ है।
read more at Times Now नवभारत


