Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ओडिशा में ऑनलाइन गेमिंग के लिए पंचायत अधिकारी ने ₹3.26 करोड़ का किया गबन, हुआ अरेस्ट

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Sunday, 23 March 2025
कालाहांडी (ओडिशा) में ऑनलाइन गेमिंग के लिए सरकारी खजाने से ₹3.26 करोड़ का गबन करने के आरोप में एक निलंबित पंचायत कार्यकारी अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने इसके लिए पंचायतों के सरपंचों के नकली हस्ताक्षर भी किए थे। एक अधिकारी के मुताबिक, आरोपी ने पैसों का इस्तेमाल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से क्रिकेट सट्टेबाज़ी के लिए किया।