Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नव्या नवेली को सरनेम से नहीं, काबिलियत से कंपनी में बनानी होगी खुद की जगह: उद्योगपति पिता

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 7 June, 2026
अभिनेता अमिताभ बच्चन के दामाद व एस्कॉर्ट्स कुबोटा के चेयरमैन निखिल नंदा ने कहा है कि उनकी बेटी नव्या नवेली को कंपनी में जगह काबिलियत से मिलेगी, 'नंदा' सरनेम होना पद की गारंटी नहीं है। उन्होंने कहा कि कंपनी किसी इंसान/परिवार के रुतबे से ज़्यादा बड़ी होती है। नव्या ने हाल ही में आईआईएम अहमदाबाद से ग्रैजुएशन पूरा किया है।