बिहार में पुरुष टीचर को 'गर्भवती बताकर' दी गई मैटरनिटी लीव
हाजीपुर (बिहार) में एक पुरुष बीपीएससी शिक्षक को गर्भवती बताकर मैटरनिटी लीव दिए जाने का मामला सामने आया है। शिक्षा विभाग के ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड जानकारी के अनुसार, हसनपुर ओसती स्कूल में तैनात जितेंद्र कुमार नामक शिक्षक को मैटरनिटी लीव दी गई। बीईओ अर्चना कुमारी ने इसे विभाग की गलती बताकर जल्द सुधार करने की बात कही है।
read more at इंडिया टीवी


