Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऊपर स्टील का गिलास रखकर यूपी में फोड़ा गया सुतली बम, गले में टुकड़ा धंसने से हुई बच्चे की मौत

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 3 November, 2024
कानपुर (यूपी) में 10-वर्षीय लड़के के गले में कथित तौर पर स्टील के गिलास का टुकड़ा धंसने से मौत हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, एक सुतली बम को गिलास के नीचे रखकर फोड़ा गया था जिसके फटने पर टुकड़ा पास खेल रहे लड़के को लग गया था। पहले घटना को लेकर गला रेतकर हत्या करने की अफवाह उड़ी थी।