Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने भूकंप पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, डोनेट की मैच फीस

short by शिखा तोमर / on Tuesday, 2 September, 2025
अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम ने देश में भूकंप से हुए भारी नुकसान और इस त्रासदी से पीड़ित लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि अफगानिस्तान की टीम यूएई के खिलाफ होने वाले मैच की पूरी फीस कुनार में आए भूकंप प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए देगी।