नेपाल से अयोध्या पहुंची सरयू-कमला एक्सप्रेस, रामलला को तिलक लगाने आए सैकड़ों श्रद्धालु
नेपाल के जनकपुर धाम से सैकड़ों श्रद्धालुओं को लेकर सरयू-कमला एक्सप्रेस रविवार (29 नवंबर) को अयोध्या पहुंची। श्रद्धालु रामलला को तिलक लगाने और दर्शन करने आए हैं। अयोध्या और जनकपुर के बीच शुरू हुई नियमित रेल सेवा के तहत यह पहली ट्रेन है। 604 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह साप्ताहिक ट्रेन दोनों धार्मिक नगरों को सीधे जोड़ती है।
read more at Abplive


