Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मूसेवाला हत्याकांड में हुई पहली गिरफ्तारी, 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया आरोपी

short by रौनक राज / on Tuesday, 31 May, 2022
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या किए जाने के दो दिन बाद पंजाब पुलिस ने मंगलवार को पहली गिरफ्तारी की। पुलिस ने सोमवार को उत्तराखंड से 6 संदिग्धों को हिरासत में लिया था जिनमें से मनप्रीत सिंह को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। मनप्रीत को मानसा कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।