देश ने उनको झुनझुना थमा दिया: मंत्रालय संभालने के बाद तेजस्वी के बयान पर गिरिराज
केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने मंगलवार को टेक्सटाइल मंत्रालय संभालने के बाद तेजस्वी के 'मंत्रालय के बजाय झुनझुना थमाया है' वाले बयान पर कहा, "देश और बिहार की जनता ने उनके (आरजेडी) हाथ में झुनझुना थमा दिया है।" उन्होंने 'X' पर लिखा, "कपड़ा मंत्री की भूमिका में आने पर सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रहा हूं।"
read more at ABP न्यूज़


