Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सीबीआई ने धनबाद जज मौत केस में चार्जशीट दायर की, ऑटोरिक्शा चालक पर हत्या का आरोप

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 21 October 2021
सीबीआई ने धनबाद (झारखंड) में जज उत्तम आनंद की मौत के मामले में बुधवार को चार्जशीट दाखिल की। चार्जशीट में ऑटोरिक्शा ड्राइवर और उसके सहयोगी पर हत्या का आरोप लगाया गया है। सीबीआई ने सितंबर में झारखंड हाईकोर्ट को बताया था कि जज आनंद को जुलाई में मॉर्निंग वॉक के दौरान 'जानबूझकर' ऑटोरिक्शा के ज़रिए टक्कर मारी गई थी।