Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सुसाइड नोट में 'महाकाल बुला रहे हैं' लिखकर यूपी के शख्स ने ग्राइंडर से गला काटकर की खुदकुशी

short by उमंग शुक्ला / on Saturday, 16 July, 2022
हरदोई (यूपी) में 50-वर्षीय शख्स ने कथित तौर पर सरिया कटर (ऐंगल ग्राइंडर) से अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली। मौके से मिले सुसाइड नोट में लिखा है, "सावन का महीना...महाकाल के यहां जाना चाहिए और बुला रहे हैं...हमारी मृत्यु में किसी का हाथ नहीं है...परिवार वाले बेगुनाह हैं।" बकौल पुलिस, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।