मैसूरु के पूर्व राजघराने के मुखिया यदुवीर के नाम पर नहीं है कोई आवास या कार: चुनावी हलफनामा
मैसूरु सीट (कर्नाटक) से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे मैसूरु के पूर्व राजघराने के 32-वर्षीय मुखिया यदुवीर वाडियार ने चुनावी हलफनामे में अपने नाम पर ₹5 करोड़ की संपत्ति घोषित की है। हलफनामे के मुताबिक, वाडियार के नाम पर कोई आवास, ज़मीन या कार नहीं है। उनके पास सोने व चांदी के ₹3.39 करोड़ के आभूषण हैं।
read more at ABP न्यूज़


