सायरा बानो ने सालगिरह पर शेयर किया शादी का वीडियो, कहा- यह असली सिंड्रेला की कहानी है
दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने बुधवार को शादी की 57वीं सालगिरह पर इंस्टाग्राम पर नोट लिखा। दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार संग अपनी शादी का वीडियो शेयर कर लिखा, "यह असली सिंड्रेला की कहानी है...ऐसा रोज़-रोज़ नहीं होता कि किसी लड़की की शादी उसके सपनों के राजकुमार से हो।" उन्होंने कहा, "वह (दिलीप) ऐसी किताब थे...जिसे पढ़ना कभी छोड़ नहीं सकते।"
read more at जनसत्ता


