राम मंदिर को लेकर बोले लालकृष्ण आडवाणी, कहा- मंदिर बनना नियति ने तय किया था
बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने राम मंदिर को लेकर पत्रिका 'राष्ट्रधर्म' से कहा है, "नियति ने तय कर लिया था कि राम मंदिर अवश्य बनेगा।" उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे...तब वह भारत के हर नागरिक का प्रतिनिधित्व करेंगे।" बकौल आडवाणी, अयोध्या में मंदिर का निर्माण सपने पूरे होने जैसा है।
read more at ABP न्यूज़


