दिल्ली में नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए नकली सिक्के बनाने की मशीनें बरामद की हैं और 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मंडोली स्थित फैक्ट्री से ₹20 लाख मूल्य के नकली सिक्के सप्लाई कर चुके हैं। बकौल पुलिस, आरोपियों ने यूट्यूब से नकली सिक्के बनाना सीखा था।
read more at X


