एमबीबीएस के छात्रों ने तमिलनाडु में ली 'चरक शपथ', कॉलेज डीन को हटाया गया
मदुरै गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में शनिवार को प्रथम वर्ष के छात्रों को हिप्पोक्रेटिक शपथ की जगह 'महर्षि चरक शपथ' दिलाई गई जिसके बाद तमिलनाडु के चिकित्सा शिक्षा निदेशालय ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। आधिकारिक विज्ञप्ति में इसे 'घोर निंदनीय' बताया गया। कॉलेज के डीन को भी उनके पद से हटाकर वेटिंग लिस्ट में डाल दिया गया है।
read more at Times Now नवभारत


