Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'दिल्ली चलो' मार्च के दौरान किसानों ने फ्लाईओवर से नीचे फेंका पुलिस बैरिकेड

short by अनघा तेलंग / on Tuesday, 13 February, 2024
शंभू बॉर्डर (पंजाब-हरियाणा बॉर्डर) पर 'दिल्ली चलो' मार्च कर रहे किसानों ने मंगलवार को पुलिस बैरिकेड को फ्लाईओवर से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को तितर-बितर करने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। गौरतलब है कि पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर आंसू गैस के गोले भी दागे थे।