चेन्नई एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल ने खुद को अपनी राइफल से मारी गोली, हुई मौत
चेन्नई (तमिलनाडु) अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार सुबह 26-वर्षीय सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल यशपाल ने खुद को अपनी सर्विस राइफल से गोली मार ली जिसके बाद उनकी मौके पर मौत हो गई। एसआई रविचंद्रन ने घटना की पुष्टि की है। एक एयरपोर्ट अधिकारी ने कहा, "घटना सुबह 7:15 बजे की है...मौके पर डॉक्टर को भेजा गया...जिसने उन्हें मृत घोषित कर दिया।"


