गुजरात में ऐम्बुलेंस के अंदर मिली शराब, सामने आया वीडियो
गुजरात के दाहोद ज़िले में एक ऐम्बुलेंस से ₹7 लाख की शराब बरामद हुई है जिसका वीडियो सामने आया है। पुलिस ने बताया, "हमने ऐम्बुलेंस चला रहे चालक को गिरफ्तार किया है, उसके पास से ₹59,000 नकद भी मिले हैं। ज़्यादातर शराब मध्य प्रदेश की तरफ से आती है।" पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।
read more at Outlook


