रेलवे ने शेयर किया जम्मू-कश्मीर में बर्फ से ढकी ट्रेन व पटरियों के 'अद्भुत' दृश्य का वीडियो
रेल मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर में बर्फ से ढकी ट्रेन और बर्फ से ढकी पटरियों से गुज़रती ट्रेनों का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। मंत्रालय ने लिखा, "भारतीय रेलवे के साथ बर्फ से ढके जम्मू-कश्मीर के अद्भुत दृश्य का लुत्फ उठाइए।" वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लोगों ने 'बहुत बढ़िया' और 'अगले साल की ट्रिप कंफर्म' जैसे कमेंट किए।
read more at X


