ओडिशा सरकार की महिला कर्मचारियों को हर साल मिलेंगी 25 कैज़ुअल लीव्स
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को एलान किया कि राज्य सरकार की महिला कर्मचारियों को प्रति वर्ष 25 कैज़ुअल लीव्स मिलेंगी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि यह फैसला महिलाओं की पारिवारिक ज़िम्मेदारियों और उन्हें होने वाली अन्य परेशानियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। ओडिशा सरकार के कर्मचारियों को हर साल 15 कैज़ुअल लीव्स मिलती हैं।


