Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मित्रों के लिए जनता को तरसाएंगे: वरिष्ठ नागरिकों के लिए रेल किराए में छूट खत्म होने पर राहुल

short by अनिल कुमार / on Friday, 22 July, 2022
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रेलवे द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए रेल किराए में छूट खत्म करने पर कहा है, "मित्रों के लिए तारे तक तोड़ लाएंगे...मगर जनता को कौड़ी-कौड़ी के लिए...तरसाएंगे।" उन्होंने ट्वीट किया, "विज्ञापनों का खर्च: ₹911 करोड़...पूंजीपति मित्रों के टैक्स में छूट: ₹1,45,000 करोड़/साल...लेकिन सरकार के पास...बुज़ुर्गों को रेल टिकट में छूट देने के लिए...₹1500 करोड़...नहीं हैं।"