दिल्ली व मुंबई एयरपोर्ट पर भीड़ के नियंत्रण के लिए सीआईएसएफ ने बनाया 100 कर्मियों का समूह
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने दिल्ली और मुंबई हवाई अड्डों पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्वीकृत 4,500 कर्मियों के अतिरिक्त 100 से ज़्यादा कर्मियों का समूह तैयार किया है। सीआईएसएफ के अधिकारी के मुताबिक, अन्य हवाई अड्डों पर भी भीड़ को देखते हुए इसी तरह पुरुष और महिला कर्मियों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
read more at भाषा


