यूपी में मां की मौत के बाद शव से लिपटकर रोते हुए 22 वर्षीय बेटे ने भी तोड़ा दम
बदायूं (उत्तर प्रदेश) में एक महिला की मौत के बाद उसके 22-वर्षीय बेटे की भी शव से लिपटकर रोते हुए मौत हो गई है। ग्रामीणों के मुताबिक, मां-बेटे दोनों की तबीयत खराब चल रही थी और महिला के पति ने उनका इलाज नहीं करवाया। बकौल रिपोर्ट्स, महिला का पति दोनों के शवों को छोड़कर घर से चला गया था।
read more at हिन्दुस्तान


