बिहार पुलिस ने नक्सलियों की बड़ी साज़िश की नाकाम, औरंगाबाद में 29 केन बम किए बरामद
बिहार पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत औरंगाबाद के मदनपुर क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 29 केन बम और करीब 60 मीटर कॉडेक्स वायर बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 205 कोबरा बटालियन के साथ संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया और सुरक्षाबलों पर हमला करने की नक्सलियों की साज़िश को नाकाम किया गया।
read more at हिन्दुस्तान


