Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

डीएमके समर्थकों ने बकरे के मुंह पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ का फोटो लगाकर काटा उसका गला

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 6 June, 2024
बकरे के मुंह पर तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई की फोटो लगाकर सरेआम उसका गला काटते हुए डीएमके समर्थकों का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने वीडियो पर कहा, "अन्नामलाई के राजनीतिक विरोधियों ने इस तरह जीत का जश्न मनाया...बर्बरतापूर्ण।" कोयंबटूर में डीएमके के पी गणपति राजकुमार से अन्नामलाई लोकसभा चुनाव हारे हैं।