86 साल की उम्र में भी पापा काम कर रहे हैं, इससे प्रेरणा मिलती है: बॉबी देओल
ऐक्टर बॉबी देओल ने पिता व दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र पर कहा है कि उन्हें (धर्मेंद्र को) लगता था कि वह 70 साल तक ही काम कर पाएंगे और उसके बाद शायद उन्हें काम नहीं मिलेगा। बकौल बॉबी, "पापा ने कहा...'आज 86 का हूं...फिर भी काम कर रहा हूं'। मुझे इससे प्रेरणा मिलती है...मैं भी मरते दम तक ऐक्टिंग करना चाहूंगा।"


