नीतीश कुमार व तेजस्वी ने बिहार के राज्यपाल से की मुलाकात, पेश किया सरकार बनाने का दावा
जेडीयू नेता नीतीश कुमार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को बिहार के राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले नीतीश ने बीजेपी के साथ गठबंधन खत्म कर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। तेजस्वी ने गठबंधन के पास 160 विधायकों का समर्थन होने का दावा किया है।
read more at हिन्दुस्तान


