Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एके-203 असॉल्ट राइफल का भारत में उत्पादन 2022 के अंत तक शुरू हो जाएगा: रूसी अधिकारी

short by शिव / on Tuesday, 18 October, 2022
रूस की सरकारी रक्षा इकाई रोसोबोरोनएक्सपोर्ट के महानिदेशक ऐलेक्ज़ेंडर मिखीव ने सोमवार को बताया कि अमेठी (उत्तर प्रदेश) स्थित कोरवा आयुध कारखाने में एके-203 असॉल्ट राइफल का उत्पादन 2022 के अंत तक शुरू किए जाने की उम्मीद है। कोरवा में रूसी कलाश्निकोव असॉल्ट राइफल के उत्पादन के लिए 2019 में भारत-रूस राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की गई थी।