इस गाने ने लाखों दिलों को छुआ: ‘बीटिंग द रिट्रीट’ में 'तेरी मिट्टी' की धुन बजाए जाने पर अक्षय
दिल्ली में रविवार को 'बीटिंग द रिट्रीट' समारोह के दौरान एक बैंड ग्रुप ने अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ के गाने ‘तेरी मिट्टी’ की धुन बजाई। अक्षय कुमार ने इसका वीडियो शेयर कर लिखा, "इस गाने ने लाखों लोगों के दिलों को छुआ है।" 'बीटिंग द रिट्रीट' के साथ ही रविवार को गणतंत्र दिवस समारोह का समापन हुआ।
read more at Times Now


