Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राकेश झुनझुनवाला की एयरलाइन 'अकासा एयर' को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दी एनओसी

short by रौनक राज / on Monday, 11 October 2021
अरबपति निवेशक राकेश झुनझुनवाला की अकासा एयरलाइंस को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) मिल गया है। एयरलाइन 'अकासा एयर' ब्रैंड नाम से उड़ान भरेगी और जेट एयरवेज़ के पूर्व सीईओ विनय दुबे इस नई एयरलाइन के सीईओ होंगे। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि एयरलाइन 2022 की गर्मियों तक भारत में परिचालन शुरू करना चाहती है।