चंद सेकेंड में हिमाचल प्रदेश में भरभराकर गिरीं कई इमारतें; सामने आया वीडियो
कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) के आनी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें भूस्खलन के चलते कई इमारतें चंद सेकेंड में भरभराकर गिरती दिख रही हैं। बकौल रिपोर्ट्स, गुरुवार सुबह 9:40 बजे गिरीं इमारतों में से 2 में अलग-अलग बैंक चलते थे। हालांकि बारिश के चलते दीवारों में दरारें पड़ने पर प्रशासन ने कुछ दिनों पहले उन्हें खाली करवा लिया था।
read more at इंडिया टीवी


