राजस्थान में बाल सुधार गृह के बाथरूम की जाली तोड़कर भागे तीन नाबालिग
जयपुर (राजस्थान) में एक बाल सुधार गृह से तीन नाबालिग बाथरूम की जाली तोड़कर भाग गए हैं। पुलिस ने बताया कि इन तीनों में से दो नाबालिग हत्या के मामले में और एक लूट के मामले में बंद था। पुलिस के मुताबिक, इन तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश की जा रही है।
read more at हिन्दुस्तान


