अगले साल 13-17 फरवरी तक बेंगलुरु में होगा 'एरो इंडिया शो' के 14वें संस्करण का आयोजन
रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग ने रविवार को बताया कि अगले साल 13-17 फरवरी तक बेंगलुरु (कर्नाटक) के यलहंका एयरबेस में 'एरो इंडिया शो' के 14वें संस्करण का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के आखिरी दो दिन आम लोगों को यह शो देखने की अनुमति होगी। 'एरो इंडिया शो' को एशिया का सबसे बड़ा एयर शो माना जाता है।
read more at Times Now


