पहली तिमाही में हीरो मोटो का शुद्ध लाभ 36% बढ़ा, राजस्व में हुई 16% की बढ़ोतरी
2-व्हीलर गाड़ी बनाने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में सालाना आधार पर शुद्ध लाभ 36% बढ़कर ₹1,123 करोड़ रहा। यह मुनाफा कंपनी द्वारा अब तक किसी भी तिमाही में दर्ज किया गया सर्वाधिक मुनाफा है। वहीं, इस दौरान कंपनी का राजस्व 16% बढ़कर अब तक का सर्वाधिक ₹10,144 करोड़ हो गया है।
read more at NDTV Profit हिंदी


